टोरंटो डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड में आपका स्वागत है।
टोरंटो डिस्ट्रिक्ट बोर्ड स्कूल (TDSB) एक विविधतापूर्ण स्कूल प्रणाली है। हम प्रत्येक वर्ष, पूरे विश्व भर से हजारों बच्चों का अपने स्कूलों में स्वागत करते हैं। वेबसाइट के इस भाग में TDSB के बारे में मुख्य जानकारी, जैसे कि हमारे स्कूलों को कैसे ढूंढें, नए छात्रों का रजिस्ट्रेशन कैसे कराएँ और आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल हैं। इस जानकारी का 22 भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
यदि आप ऐसी जानकारी ढूंढ रहे हैं जो TDSB की वेबसाइट पर सिर्फ इंग्लिश में उपलब्ध है, तो आप उसे अपने स्कूल ऑफिस ला सकते हैं जहाँ हमारा स्टाफ आप के लिए उस जानकारी के लिए अनुवादक या अनुवाद की व्यवस्था कर सकता है।
यदि आप टोरंटो में नए हैं और आपको अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है तो आप TDSB के तीन नवागंतुक स्वागत केंद्र (Newcomer Reception Centres) में से किसी एक पर जा सकते हैं। नवागंतुक स्वागत केंद्र नए आए हुए वयस्कों, युवाओं, बुज़ुर्गों और अक्षम व्यक्तियों को निःशुल्क व्यवस्थापन सेवाएँ प्रदान करते हैं।
नवागंतुक स्वागत केंद्र का स्टाफ नागरिकता कक्षाओं, आवास, भाषा, शैक्षणिक प्रणाली के बारे में मार्गनिर्देशन, करियर के बारे में जानकारी, नौकरी तलाशने में मदद, संरक्षण, कानूनी सहायकों के बारे में जानकारी, समाज सेवा, वित्त और बजट, मकान मालिक और किराएदारों के अधिकार, कामगरों के अधिकार, कौशल की तरक़्क़ी के लिए वर्कशॉप्स और अनुवाद और अनुवादक सेवा में मदद कर सकता है।
हम आपकी सहायता करने के लिए तैयार हैं! TDSB और टोरंटो में नवागंतुक के लिए उपलब्ध सहायता और सेवाओं के बारे में अधिक जानिए।
हम इस वेबसाइट को समय समय पर अपडेट करते रहेंगे, तो कृपया दोबारा ज़रूर आइएगा।