फ्रेंच प्रोग्राम
दूसरी भाषा सीखना किसी भी छात्र के लिए लाभदायक है और शैक्षणिक सफलता का मुख्य कारक है। दूसरी भाषा, प्रवीणता में समग्र कौशल को बढ़ाना, कैरियर के अवसरों का विस्तार, संस्कृतियों के बीच समझ को बढ़ावा देना, और विश्व में बहुभाषी नागरिकों का सृजन करती है। TDSB (टीडीएसबी) एलीमेंट्री और सेकेंडरी स्कूलों में फ्रेंच को दूसरी भाषा के तौर पर विविध प्रोग्रामों को प्रस्तुत करता है।
4-8 ग्रेड के सभी छात्रों को कोर फ्रेंच पेश की जाती है और यह सेकेंडरी स्कूलों में 9-12 ग्रेड तक जारी रहती है। छात्रों को ग्रेड 9 में French as a Second Language (दूसरी भाषा के रूप में फ्रेंच) में एक क्रेडिट उनके सेकेंडरी स्कूल डिप्लोमा के लिए चाहिए।
दो प्रकार के इंटेंसिव फ्रेंच प्रोग्राम हैं: French Immersion (फ्रेंच इमर्शन) और Extended French (एक्सटेंडेड फ्रेंच)। दोनों प्रकार के प्रोग्राम छात्रों को न सिर्फ फ्रेंच भाषा सीखने के लिए भाषा प्रोग्राम के रूप में डिजाइन किए गए हैं बल्कि फ्रेंच भाषा में पढ़ाए गए विषयों के द्वारा भी फ्रेंच सीखने का अवसर देते हैं।
फ्रेंच प्रोग्राम खोजें